प्रेस टी वी को दिए गए साक्षात्कार में पूर्व सीआईए विश्लेषक रे मैक गवर्न का मानना है कि ईरान पर हमला की स्थिति में इस्राईल का अंत हो जाएगा और यह धारणा की ईरान के विरूद्ध दबाव में बढ़ोतरी में इस्राईल की सुरक्षा निहित है शताब्दी की सबसे बड़ी भूल है।
ज्ञात रहे यूरोपीय प्रतिबंधों के जवाब में मगंलवार को ईरानी उप राष्ट्रपति ने ईरानी तेल पर प्रतिबंध के संबंध में पश्चिम को धमकी दी थी। मोहम्मद रज़ा रहीमी ने बल देकर कहा था कि ईरान की शत्रुतापूर्ण नीतियों में कोई रुची नहीं है तथा भाईचारा और मित्रता ईरान का नारा है परन्तु पश्चिम वाले अपने षडयंत्रो से बाज़ नहीं आते, श्री रहीमी ने कहा था कि ईरानी तेल पर प्रतिबंध के कारण किसी भी प्रकार का तेल हुरमुज़ जलडमरुमध्य से नहीं जा सकेगा. वास्तव में राजनीतिक तथा आर्थिक टीकाकारों का मानना है कि ईरानी तेल के प्रतिबंध से न केवल अमरीका अपितु अमरीका के व्यापारिक घटक अनेक देशों की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
..........
166